महापुरुषों के सर्वश्रेष्ठ सुविचार
Table of Contents
महापुरुषों के सर्वश्रेष्ठ सुविचार हमारे प्रेरणा के स्त्रोत होते हैं यह हमारे जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं यह पोस्ट महापुरुषों के सर्वश्रेष्ठ सुविचार पर है आप इस पोस्ट को पढ़ो अपने जीवन में एक सफलता की ओर अग्रसर हो
धर्म से ज्यादा महत्वपूर्ण है कर्म
क्योंकि धर्म के लिए भगवान से पूछना पड़ता है
लेकिन भगवान स्वयं कर्म करने से फल देते हैं। – कृष्णा
केवल वही ज्ञान उपयोगी है जो हमें बेहतर बनाता है – सुकरात
अगर सूरज की तरह चमकना है तो पहले सूरज की तरह जलना होगा – एपीजे अब्दुल कलाम
बिना अनुभव कोरा शाब्दिक ज्ञान अंधा है -स्वामी विवेकानंद
अनुभव बताता है कि आपातकाल में दृढ़ निश्चय ही पूरी सहायता करता है -शेक्सपियर
लक्ष्य कभी भी आसान नहीं होना चाहिए लक्ष्य से होने चाहिए जो आपको काम करने के लिए प्रेरित करें – माइकल फेल्प्स
आपको जीवन के संघर्ष के मैदान से कभी भागना नहीं चाहिए बल्कि उस पर डटे रहना चाहिए बिना संघर्ष के सफलता नहीं मिलती है – एलोन मस्क
आपको वैसे काम का चयन करना चाहिए जिसे करने में आपको बहुत अच्छा लगता है आनंद आता हो – कन्फ्यूशियस
संबंधित पोस्ट
मनुष्य को अपने नश्वर शरीर के बजाय ईश्वर से प्रेम करना चाहिए और सत्य और धर्म से प्रेम करना चाहिए। – स्वामी दयानंद सरस्वती
हर व्यक्ति इस दुनिया को बदलना चाहता लेकिन खुद को कोई नहीं बदलना चाहता – लिओ टॉलस्टॉय
आलसी व्यक्ति के पास न तो वर्तमान होता है और न ही भविष्य। – चाणक्य
एक अच्छा निर्णय ज्ञान पर आधारित होता है न कि संख्या पर। – अलफ्रेड नोबेल
बिना दर्द के हम कुछ भी नहीं सीख सकते दर्द ही हमें सीख की प्रेरणा देता है – प्लेटो
बार-बार असफल होने पर भी उत्साह ना खोने में ही सफलता है – विंस्टन चर्चिल
बुद्धिमान लोग औसत व्यक्ति की तुलना में कम दोस्त रखते हैं। आप जितने होशियार होंगे, आप उतने ही चुनिंदा होंगे। – निकोला टेस्ला
एक विनम्र तरीके से आप दुनिया को हिला सकते हैं। – महात्मा गांधी
छोटी छोटी नदिया शोर मचाती है जबकि विशाल महासागर शांत रहता है – गौतम बुद्ध
उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाये – स्वामी विवेकानंद
एक महान व्यक्ति और एक छोटे आदमी के बीच अंतर उनकी ईमानदारी और कड़ी मेहनत के लिए प्रतिबद्धता है – शिव खेड़ा
जोखिम लेना है आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका है – जवाहरलाल नेहरू
प्रेम करना ही ईश्वर को जानना है। – भगवान महावीर
आप कितनी भी कोशिश कर लें आप सच्चाई को नहीं बदल सकते। – रविंद्र नाथ टैगोर
सदाचारी अपने गुणों का घमंड नहीं करते – जवाहरलाल नेहरू
महान विचारों के बिना कोई महान क्रांति नहीं हो सकती। – भगत सिंह
अगर मैं देश की सेवा में मर भी जाती हूं तो मुझे इस पर गर्व होगा। मेरे खून की हर बूंद… इस देश के विकास और इसे मजबूत और गतिशील बनाने में योगदान देगी।-इंदिरा गांधी
एक ऐसे धर्म में विश्वास करता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे का प्रचार करता हो।- चंद्रशेखर आजाद
किसी देश की महानता उसके प्रेम और त्याग के अमर आदर्शों में निहित होती है। -सरोजिनी नायडू
जीवन लंबा नहीं बल्कि महान होना चाहिए। – बीआर अंबेडकर
कोई जन्म से बुद्धिमान नहीं होता क्योंकि बुद्धि अपने ही प्रयत्नों से प्राप्त होती है। – टी. कृष्णमाचार्य
बाघ को बनाने के लिए भगवान को दोष मत दो लेकिन उसे पंख न देने के लिए धन्यवाद करो। – भारतीय कहावत
हार मान लेना हमारी सबसे बड़ी कमजोरी है सफल होने के लिए हमें पूरी उर्जा के साथ एक बार और प्रयास करना चाहिए – थॉमस अल्वा एडिसन
जिंदा होने का क्या फ़ायदा अगर आप कोई असाधारण चीज करने की कोशिश ही नहीं करते । – अनाम
लक्ष्य सिर्फ सपने देखने से पूरा नहीं होता उसके लिए कुछ यथार्थ काम भी करना होता है
स्वास्थ्य सब से अच्छा वरदान है, सतोष सब से बढिया धन है, सच्चा मित्र सब से वडा आत्मीय है, निर्वाण उच्चतम आनन्द है। – बुद्ध
सेवा धर्म का पालन किए बिना में अहिंसा-धर्म का
पालन नहीं कर सकता और अहिंसा धर्म का पालन किए बिना में सत्य की खोज नही कर सकता और सत्य के बिना धर्म नही। सत्य ही राम है,नारायण है, ईश्वर है, खुदा है,अल्लाह है और गॉड है। -महात्मा गांधी
सब से महान आदमी वह है जो दृढ निश्चय के साथ सत्य का अनुसरण करता है। – सेनेका
जैसे लोहे से उत्पन्न मोर्चा लोहे को ही खा जाता है वैसे ही अत्यन्त चचल चित्त वाले मनुष्य के कर्म ही उसे दुर्गति की ओर ले जाते है -बुद्ध
छोटे-बड़े किसी भी प्राणी की हिंसा न करे, श्रदत
(बिना दी हुई वस्तु) न ले विश्वासघात ना करें असत्य न बोले यह आत्म निग्रही सत्पुरुषो का धर्म है। – महावीर स्वामी
जो लालच ग्रस्त है, जो मिथ्या सिद्धातो पर विश्वास करता है, जो आलसी है उसे दुष्ट प्रवृत्तियाँ शीघ्र अपने अधीन कर लेती है। – बुद्ध
अत्यधिक सुन्दरता के कारण सीता हरी गई, अधिक गर्व से रावण मारा गया, बहुत दान देकर वलि को वधना पडा। इस कारण अति को सभी स्थलो मे छोड देना चाहिए। – चाणक्य
दुर्बल विचार ले कर हम संसार मे उस वस्तु को नही पा सकते जिस के पीछे दिन रात दौडे फिरते हैं। सत्य को पाने के लिए दुनिया की चिन्ता बिना किए ही आगे बढना होगा।
-विवेकानन्द
हम ने भोग नही भोगे, भोगो ने ही हमे भोग लिया,
हम ने तप नही किया, हम ही तप गये, हमने काल नही गुजारा, काल ने ही हमे खत्म कर दिया, हमारी तृष्णा जीर्ण नही हुई, हम ही जीर्ण हो गये। -भतृहरि
महापुरुषों के अनमोल वचन
जीवन में प्रयोग करते रहना चाहिए क्योंकि विकास का बीज प्रयोग करने में ही होता है – न्यूटन
शिक्षा का उद्देश्य विज्ञान देना नहीं है बल्कि अनुशासन सिखाना भी है – अरविंद
मान सम्मान किसी के देने से नहीं होता मान सम्मान गत्ते गुणों और योग्यता के आधार पर ही मिलता है – सरदार पटेल
क्रोध मनुष्य का परम शत्रु है वह मनुष्य को अंदर से खोखला कर देता है – स्वेट मार्डन
कल के लिए कुछ भी न छोड़ें जो आज किया जा सकता है।
-जॉर्ज वॉशिंगटन
यदि आप अपनी प्रतिष्ठा का सम्मान करते हैं तो अच्छी गुणवत्ता वाले पुरुषों के साथ जुड़ें।-जॉर्ज वॉशिंगटन
मनुष्य ऊंची कुर्सी पर बैठने से नहीं गुणों में परिपूर्ण होता है। जैसे ऊँचे महल के ऊपर बैठा हुआ कौआ कौवा ही रहता है कभी गरुड़ नहीं बनता। – चाणक्य नीति
घोड़े को उसके उपकरणों के लिए नहीं, बल्कि उसके गुणों के लिए माना जाता है। इसी तरह, एक व्यक्ति की कीमत धन के लिए नहीं बल्कि गुण और विनय से होती है। – कालिदास
मनुष्य को सत्य, दान, परिश्रम, अनाक्रमण, क्षमा और धैर्य इन छह गुणों का कभी त्याग नहीं करना चाहिए। – वेदव्यास
कर्म करना जीवन के आनन्द के लिए आवश्यक है। कर्म करते समय मनुष्य अपने दुख को भी भूल जाता है। – स्वामी रामतीर्थ
कोई भी मनुष्य उस काम को करने में समर्थ हो सकता है जिसे कोई अन्य मॅनुष्य कर चुका है। – विनोबा भावे
अच्छे काम की सिद्धि में बड़ी देर लगती है पर बुरे कामों की सिद्धि में यह बात नहीं होती। – प्रेमचंद
दर्शन तर्क-वितर्क कर सकता है और शिक्षा दे सकता है, धर्म उपदेश दे सकता है और आदेश दे सकता है, किंतु कला केवल आनन्द देती
है और प्रसन्न करती है। -राधाकृष्ण
अध्ययन की कला होती है, चिंतन की भी कला होती है और लेखन की भी कला होती है। – आइज़क डिज़राइली
कायर तभी धमकी देता है, जब वह सुरक्षित होता है। – अमृतलाल नागर
पराधीन रहना सबसे बड़ी कायरता है। वह मनुष्य हमेशा दुखी रहता है और आसानी से अपना कल्याण नहीं कर सकता जो दूसरों पर आश्रित हो।
—सुभाषचन्द्र बोस
क्रोध का हमें तभी पता चलता है जब हम कर चुक होते हैं। -ओशो
क्रोध सदा मूर्खता से शुरू होता है और पश्चाताप पर समाप्त – अरस्तू
यश तो हमारे कार्यों का परिणाम होना चाहिए
-प्लिनी
मूर्खों को ही क्रोध होता है, ज्ञानियों को नहीं।
– चीनी लोकोक्ति
कर्म वह दर्पण है जिसमें हमारा प्रतिबिम्ब दिखाई देता है। – विनोबा भावे
महान कर्म मिट्टी में भी सुगंध देते हैं और फूल की तरह खिलते हैं। – शर्ली
जो लोग जीवन में सफल होते हैं वही सुखी होते हैं। – स्वेट मार्डेन
गरीब वह है जिसके पास ज्ञान का धन नहीं है।- शंकराचार्य
जो किसी का बोझ हल्का करना चाहता है भगवान उसका बोझ हल्का कर देता है। -भर्तृहरि
अवसर को खो देना सफलता को खो देना है।- चार्ल्स
दोस्त बनने के लिए एक अच्छे इंसान होना जरूरी है – जरेमी टेलर
जो है आज है आज मे जिए कल पर भरोसा मत करें जो मेहनत करनी आज ही करें – होरेंस
सबकी उन्नति में ही अपनी उन्नति समझनी चाहिए।
-ऋषि दयानंद
आप दोस्त बदल सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं। – अटल बिहारी वाजपेयी
गरीब रोटी ढूंढता है और अमीर भूख – महात्मा गांधी
अनुशासन एक काढ़े के समान है जिसे हम लेना नहीं चाहते पर दूसरों केलिए लाभकारी मानते हैं।- बिल वाह
अकेलापन, उपेक्षा और अवांछनीयता की अनुभूति ही सबसे बड़ी दरिद्रता है। – मदर टेरेसा
सच्ची लगन को कांटों की परवाह नहीं होती है। – प्रेमचंद
शिक्षा के बिना मानव पशु के समान है।- महात्मा गांधी
ख़ुदी को कर बुलंद इतना कि हर तक़दीर से पहले
ख़ुदा बंदे से ख़ुद पूछे बता तेरी रज़ा क्या है – अलामा इकबाल
शाख़ों से टूट जाएँ वो पत्ते नहीं हैं हम आँधी से कोई कह दे कि औक़ात में रहे – राहत इंदौरी
न्याय ईश्वर का कार्य है मनुष्य का कार्य दया करना है। -फ्रांसिस्को
मेहनत एक ऐसी चाबी है जिससे किस्मत का दरवाजा खोला जा सकता है – चाणक्य
बुद्धिमान व्यक्ति सफलताओं से कभी नहीं घबराते हैं – शेक्सपियर
जो व्यक्ति पराजय से डरता है उसके हाथ में पराजय ही रखती है – नेपोलियन
लगन ही एक ऐसा गुण है जिसके माध्यम से प्रतिभा विकसित होती है – अरस्तू
व्यायाम करने से शरीर स्वस्थ होता है और अध्ययन करने से मस्तिष्क का विकास होता है – जोसेफ एडीसन
स्पर्धा ही जीवन है उसमें पीछे रहना जीवन की प्रगति को रोकना है। – नारायण पण्डित
अध्ययन के साथ साथ-साथ चिंतन भी आवश्यक होता है – कंफ्यूशियस
किस्मत परिश्रम के साथ आती है – गोल्ड स्मिथ
जो व्यक्ति महान होते हैं वह विपरीत परिस्थिति में भी धीरज का त्याग नहीं करते हैं – अज्ञात
जीवन ठहराव और गति के बीच का संतुलन है। – ओशो
विपरीत परिस्थितियों में कुछ लोग टूट जाते हैं और कुछ लोग लोग रिकॉर्ड तोड़ जाते हैं। – शिव खेड़ा
नफ़रत नापसंदगी की तुलना में अधिक स्थायी होती है।- हिटलर
वक्त आने दे बता देंगे तुझे ऐ आसमान,
हम अभी से क्या बतायें क्या हमारे दिल में है- रामप्रसाद बिस्मिल
विपरीत परिस्थिति में भी अपने लक्ष्य का त्याग नहीं करना चाहिए विपत्ति को अवसर में बदलने का गुण ही सफलता है – धीरूभाई अंबानी
मैं असफल नहीं हुआ हूँ। मैंने बस 10,000 ऐसे तरीके खोज लिए हैं जो काम नहीं करते हैं।- थॉमस अल्वा एडिसन
अगर आप तेजी से चलना चाहते हैं तो अकेले चलिए। लेकिन अगर आप दूर तक चलना चाहते हैं तो साथ मिलकर चलिए।- रतन टाटा
सभी अंडों को एक टोकरी में नहीं रखना चाहिए- वारेन बफेट
यह दुनिया एक रंगमंच के समान है हर वक्त एक अभिनेता के समान है व्यक्ति अपने जीवन में कई तरह के किरदार करता है – विलियम शेक्सपियर
शक्ति के अभाव में विश्वास व्यर्थ है। विश्वास और शक्ति, दोनों किसी महान काम को करने के लिए आवश्यक हैं। – सरदार वल्लभभाई पटेल