Upsarg Kise Kahate Hain उपसर्ग किसे कहते हैं उपसर्ग हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण चैप्टर में से एक है उपसर्ग वे शब्द होते हैं जो अन्य शब्दों के साथ जुड़कर उनके अर्थ को परिवर्तित करते हैं। उन्हें शब्दों की मूल रूप के पहले भाग में जोड़ा जाता है।
Table of Contents
Upsarg Kise Kahate Hain उपसर्ग किसे कहते हैं
उपसर्ग हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं। उपसर्ग वे शब्दांश होते हैं जो किसी मूल शब्द के आगे जुड़कर उसके अर्थ को बदल देते हैं।
उपसर्ग वाक्य के अर्थ को बदलते हैं लेकिन इन्हें हमेशा मूल शब्द के आगे ही जोड़ा जाता है। हिंदी में कुछ प्रसिद्ध उपसर्ग हैं जैसे – अ, अधि, आ, उप, कुछ, जब, नि, प्रति, सम, सु, वि आदि।
उपसर्ग के उदाहरण
कुछ हिंदी उपसर्ग उनके उदाहरणों के साथ निम्नलिखित हैं:
आ- आकाश, आवाज, आसमान, आयाम, आदर्श
अनु- अनुभव, अनुमान, अनुवाद, अनुशासन, अनुकूल
अधि- अधिकार, अधिकृत, अधिकांश, अधिपति, अधिकारी
उप- उपयोग, उपस्थिति, उपकरण, उपाय, उपचार
उपसर्ग तीन प्रकार के होते हैं
संस्कृत के उपसर्ग
हिंदी के उपसर्ग
संस्कृत में उपसर्गों की संख्या 22 है।
प्र, परा, अप, सम्, अनु, अव, निस्, निर्, दुस्, दुर्, वि, आङ् (आ), नि, अधि, अपि, अति, सु, उत्, अभि, प्रति, परि, उप।
संस्कृत के उपसर्ग
संस्कृत के उपसर्ग | ||
संस्कृत के उपसर्ग | अर्थ | नवीन शब्द |
प्र | अधिक, उत्कर्ष, गति, यश, उत्पत्ति, आगे | प्रबल, प्रख्यात, प्रस्थान, प्रगति, प्रलोभन, प्रदर्शन, प्रदान, प्रकोप |
परा | उल्टा, पीछे, अनादर, नाश | पराजय, पराभव, पराक्रम, परामर्श, पराकाष्ठा |
अप | लघुता, हीनता, दूर, ले जाना | अपमान, अपयश, अपकार, अपहरण, अपसरण, अपादान, अपादान, अपराध, अपकर्ष |
सम | अच्छा, पूर्ण, साथ | संगम, संवाद, संतोष, संस्कार, समालोचना, संयुक्त, अनुशासन, अनुवाद, अनुभव, अनुराग, अनुशीलन, अनुकरण |
अव | अनादर हीनता, पतन, विशेषता | अवकाश, अवनत, अवतार, अवमान, अवसर, अवधि |
निस | रहित, पूरा, विपरीत | निस्तार, इस्सार, निस्तेज, निष्कृति, निश्चय, निष्पन्न |
निर | बिना, बाहर, निषेध | निरपराध, निरजन, निराकार, निर्वाह, निर्गम, निर्णय, निर्मम, निर्यात, निर्देश |
दुस | बुरा, कठिन | दुश्शासन, दुष्कर, दुस्साहस, दुस्तर, दुःसह |
दुर | कठिनता, दुष्टता, निंदा, हीनता | दुर्जन, दुराचार, दुर्लभ, दुर्दिन |
वि | भिन्नता, हीनता, असमानता, विशेषता, | वियोग, विवरण, विमान, विज्ञान, विदेश, विहार |
नि | निषेध, निश्चित, अधिकता | निवारण, निपात, नियोग, निवास, निगम, निदान |
आ | तक, समेत, उल्टा | आकण्ठ, आगमन, आरोहण, आकार, आहार, आदेश |
अति | अत्यधिक | अतिशय, अत्याचार, अतिपात, अतिरिक्त, अतिक्रमण, |
अधि | ऊपर, श्रेष्ट, समीपता, उपरिभाव, | अधिकार, अधिपति, अध्यात्म, अधिगत, अध्ययन, अधीक्षक, अध्यवसाय |
सु | उत्तमता, सुगमता, श्रेष्ठता | सुगम, सूजन, सुकाल, सुलभ, सुपच, सुरम्य |
उत | ऊँचा, श्रेष्ठ, ऊपर | उत्कर्ष, उदय, उत्पति, उत्कृष्ट, उत्पात, उदधार |
अभि | सामने, पास, अच्छा, चारो और | अभिमुख, अभ्यागत, अभिप्राय, अभिकरण, अभिधान, अभिनव, |
परि | आस-पास, सब तरफ, पूर्णता | परिक्रमा, परिजन, परिणाम, परिमाण, परिश्रम, परित्यक्त |
उप | निकट, सदृश, गौण, सहायता, लघुता | उपवन, उपकूल, उपकार, उपहार, उपार्जन, उपेक्षा, उपादान, उपपत्ति, |
प्रति | विशेषार्थ में | प्रतिकार, प्रतिज्ञा, प्रतिष्ठा, प्रतिदान, प्रतिभा, प्रतिमा |
हिंदी के उपसर्ग
अ – अहिंसा, असुविधा, अछूता, अटल
अन् – अनावृष्टि, अनादि, अनमोल, अनबन, अनपढ़
क- कपूत, कचोट
कु – कुचाल, कुसंग, कुचक्र
सु – सुगंध, सुवास, सुजान, सुघड़, सुपुत्र सकल , सजग, सपूत, सुजान, सुफल
भर – भरपेट, भरपूर, भरसक
पर – परोपकार, परस्त्री, परपुरुष, परलोक, परदादी, परनानी, परपिता
अध – अधखिला, अधजला, अधकचरा
नि – निहत्था, निहाल, निपट, निठल्ला
बिन – बिनबात , बिन बोले, बिनब्याह
ति – तिगुना, तिपाई, तिराहा, तिपहिया
अंग्रेजी के उपसर्ग
सब – सब-इंचार्ज , सब इंस्पेक्टर
हैड – हैड मास्टर , हैड इंचार्ज , हैड बॉय , हेड गर्ल
चीफ – चीफ मिनिस्टर , चीफ सेक्रेटरी
वाइस वाइसराय, वाइस-चांसलर, वाइस प्रेसीडेण्ट
जनरल जनरल मैनेजर, जनरल सेक्रेटरी
अरबी, फारसी, उर्दू, के उपसर्ग
कम – कमज़ोर, कमबख्त, कमअक्ल, कमसन ।
खुश – खुशनसीब, खुशबू, खुशकिस्मत, खुशहाल ।
गैर – गैर-जिम्मेदार, गैर-हाजिर, गैर-कानूनी, गैर-सरकारी
ना – नामर्द, नासमझ, नापसन्द, नादान, नालायक।
बे – बेगुनाह, बेपनाह, बेकसूर, बेशर्म बेईमान ।
बद बदमाश, बदनाम, बदबू बदकिस्मत बदतर ।
ला – लावारिस, लापरवाह, लाजवाब, लाचार, लाइलाज।
सर – सरपंच, सरताल, सरदार, सरजमीं, सरकार ।
हम – हमउम्र, हमदर्द, हमराज, हमसफर, हमददीं।
अल – अलबत्ता, अलगरज, अलकायदा।
दर – दरकार, दरमियान, दरअसल, दरहकीकत।
हर – हरदिन, हरसाल, हरएक, हरबार, हरजाना।
Upsarg Kise Kahate Hain उपसर्ग किसे कहते हैं आशा करता हूं कि आपको समझ में आ गया होगा यदि किसी प्रकार की doubts है तो बिना संकोच कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं।