सर्वनाम किसे कहते हैं | Sarvanam Kise Kahate Hain

Rate this post

Sarvanam Kise Kahate Hain जो शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होते हैं सर्वनाम कहलाते हैं। सर्वनाम एक विकारी शब्द है। सर्वनाम शब्द ‘सर्व’ और ‘नाम’ के मिलने से बना है जिसका अर्थ सबका नाम होता है। इसे अंग्रेजी में “pronoun” कहा जाता है।

Sarvanam Kise Kahate Hain सर्वनाम किसे कहते हैं

सर्वनाम किसे कहते हैं (Sarvanam Kise Kahate Hain)

सर्वनाम वे शब्द होते हैं जिनका प्रयोग संज्ञा के स्थान पर किया जाता है। उदाहरण – मैं, तुम, वह, हम, आप, यह, वे, कुछ, कोई, जो, जहाँ, कहाँ इत्यादि।

सर्वनामों के उदाहरण

कुछ सामान्य सर्वनामों के उदाहरण हैं:

मैं – उदाहरण: मैं अपना काम करता हूँ।
तुम – उदाहरण: तुम कैसे हो?

वह – उदाहरण: वह अपने घर जा रहा है।
हम – उदाहरण: हम एक साथ खाना खाते हैं।

आप – उदाहरण: क्या आप मुझे बता सकते हैं कि समय क्या हुआ है?
वे – उदाहरण: वे अपने दोस्तों के साथ घूम रहे हैं।
यह – उदाहरण: यह बहुत महंगा है।

  प्रतीप अलंकार की परिभाषा और उदाहरण | Prateep Alankar in Hindi

उस – उदाहरण: उसने एक अच्छी पुस्तक खरीदी है।
इस – उदाहरण: इस समय बहुत सारी भीड़ होती है।

जो – उदाहरण: जो भी सवाल हो, आप पूछ सकते हैं।

सर्वनाम के भेद ( Sarvanam Ke Bhed)

सर्वनाम के 6 भेद होते हैं। जो निम्नलिखित हैं।

पुरूषवाचक सर्वनाम
निश्चयवाचक सर्वनाम
अनिश्चयवाचक सर्वनाम
प्रश्नवाचक सर्वनाम
संबंधवाचक सर्वनाम
निजवाचक सर्वनाम

1. पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं | (Purushvachak Sarvanam Kise Kahate Hain)

जिस सर्वनाम का प्रयोग स्त्री एवं पुरुष दोनों के
लिए किया जाता है, ‘पुरुषवाचक सर्वनाम’ (Personal Pronoun) कहलाता है। सर्वनाम का अपना कोई लिंग नहीं होता है ।
इसके लिंग का निर्धारण क्रियापद से ही होता है ।पुरुषवाचक सर्वनाम के अंतर्गत मैं, तू, आप, यह और वह आते हैं।
नीचे लिखे उदाहरणों को देखिये-
मैं फिल्म देखना चाहता हूँ।
मैं घर जाना चाहती हूँ।
तू कहता है तो ठीक ही होगा।
जब तक आयी तब तक वह चला गया।
आजकल आप कहाँ रहते हैं?
आप जहाँ भी रहती हैं खुशियों का माहौल रहता है।

पुरुषवाचक सर्वनामों की तीन स्थितियाँ (भेद )
होती हैं-
1. उत्तम पुरुष – जिस सर्वनाम का प्रयोग बात
कहने वाले के लिए हो, जैसे-
मैं कहता हूँ कि नदियाँ सूखती जा रही हैं।
इसके अंतर्गत ‘मैं’ और ‘हम’ आते हैं।
2. मध्यम पुरुष- जिस सर्वनाम का प्रयोग उसके
लिए हो, जिससे कोई बात कही जाती है । इसके अन्तर्गत तू, तुम और आप आते हैं
जैसे-
मैंने आपसे कहा था कि वह बीमार नहीं है ।
3. अन्यपुरुष- जिस सर्वनाम का प्रयोग उसके
लिए हो जिसके विषय में कुछ कहा जाता है।
जैसे-
मैंने आपको बताया था कि वह पढ़ने में बहुत तेज
है।

  असंगति अलंकार Asangati Alankar

2. निजवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं ( Nijvachak Sarvanam Kise Kahate Hain )

जिस सर्वनाम का प्रयोग कर्त्ता कारक स्वयं के
लिए करता है, उसे निजवाचक सर्वनाम’ (Reflexive Pronoun) कहते हैं।” इसके अंतर्गत आप, स्वयं, खुद,स्वतः आदि आते हैं।

नीचे लिखे उदाहरणों को स्वयं देखिये
आप कहाँ से आ रहे हैं?

विश्लेषण – इस वाक्य में ‘आप’ का प्रयोग किसी पुरुष के लिए होने के कारण यह पुरुषवाचक के अंतर्गत है।

मैं आप चला जाऊँगा।

विश्लेषण — यहाँ ‘मैं’ कर्त्ता ने ‘आप’ का प्रयोग
स्वयं के लिए किया है। इस कारण यह निजवाचक के अंतर्गत आएगा।

3. निश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं ( Nishchay Vachak Sarvanam Kise Kahate Hain )

जिस सर्वनाम से किसी वस्तु या व्यक्ति अथवा
पदार्थ के विषय में ठीक-ठाक और निश्चित ज्ञान हो,’निश्चयवाचक सर्वनाम’ (Demonstrative Pronoun) कहलाता है।

इस सर्वनाम के अन्तर्गत ‘यह’ और ‘वह’ आते
हैं। ‘यह’ निकट के लिए और ‘वह दूर के लिए प्रयुक्त
होता है।

नोट : ‘यह’ और ‘वह’ पुरुषवाचक सर्वनाम भी हैं और निश्चयवाचक भी। नीचे दिए गए उदाहरणों और विश्लेषणों को देखें-

आजकल यह कुछ नहीं खाता-पीता है।

वह एकबार फिर दौड़ प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहा।
विश्लेषण — उक्त दोनों वाक्यों में ‘यह’ और
‘वह’ का प्रयोग पुरुषों के लिए होने के कारण दोनों पुरुषवाचक के अंतर्गत आएँगे।

  विरोधाभास अलंकार Virodhabhas Alankar

उक्त दोनों भागों में ‘यह’ गाग की निश्चितता के लिए और ‘वह’ की के लिए प्रयुक्त होने के कारण दोनों
निश्चयवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आएँ

4. अनिश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं | (Anishchay Vachak Sarvanam Kise Kahate Hain)

वह सर्वनाम जो किसी निश्चित वस्तु या व्यक्ति
का बोध नहीं कराए, ‘अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Indefinite Pronoun) कहलाता है।

इस सर्वनाम के अन्तर्गत ‘कोई’ और ‘कुछ’ आते
आपके घर पर कोई आया है।

कुछ दे दीजिए। कुछ काम करो।

5. प्रश्नवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं | (Prashnavachak Sarvanam kise Kahate Hain)

जिस सर्वनाम का प्रयोग प्रश्न करने के लिए
किया जाये, वह ‘प्रश्नवाचक सर्वनाम (Interrogative Pronoun) कहलाता है।
इसके अन्तर्गत ‘कौन’ और ‘क्या’ – ये दो
सर्वनाम आते हैं। ‘कौन’ का प्रयोग सदैव सजीवों के
लिए और ‘क्या’ का प्रयोग निर्जीवों के लिए होता है।
जैसे-
देखो तो कौन आया है?
आपने क्या खाया है ?

6. सम्बन्धवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं ( Sambandh Vachak Sarvanam Kise Kahate Hain )

जिस सर्वनाम से एक शब्द या वाक्य का दूसरे
शब्द या वाक्य से सम्बन्ध जाना जाता है, उसे
‘सम्बन्धवाचक सर्वनाम (Relative Pronoun) कहते इसके अंतर्गत ‘जो’ और ‘सो’ आते हैं। अब ‘सो’ के स्थान पर ‘वह’ का प्रयोग होने लगा है।

नीचे लिखे वाक्यों को देखें-
जो जागेगा सो पावेगा, जो सोवेगा सो खोवेगा

जो जागेगा वह पाएगा, जो सोएगा वह खोएगा। जो के अन्य रूप भी होते हैं,
जैसे-
जिसका, जो कि, जिसको, जिन्होंने, जिनके आदि ।

इन्हें भी पढ़ें

संज्ञा किसे कहते हैं

क्रिया किसे कहते हैं

विशेषण किसे कहते हैं

Share this

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Alert: Content is protected !!